Wednesday, October 21st, 2026

WTC अंक तालिका में टॉप पर भारत,दौड़ से इंग्लैंड हुआ बाहर

  अहमदाबाद

भारत इंग्लैंड को अहमदाबाद टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है. अहमदाबाद में भारत ने महज दो दिन में इंग्लैंड को हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गया.अहमदाबाद टेस्ट के बाद भारतीय टीम 71.0 प्रतिशत और 490 अंकों के साथ नंबर 1 पर पहुंच गई है. वहीं, 70 प्रतिशत और 420 अंकों के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत और 332 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

 

 

 

 

 

 

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस में भारत और ऑस्ट्रेलिया ही हैं. भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 2-1 या 3-1 से इंग्लैंड को हराना है. वहीं, अगर चौथा टेस्ट भारत हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा.आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 18 जून से इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. उसका सामना भारत से होगा या ऑस्ट्रेलिया से, ये अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के बाद साफ हो जाएगा.

 

#वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप

Source : Agency

पाठको की राय